इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बायपास रोड पर मवेशियों की अवैध ढुलाई करते हुए एक आयशर वाहन जब्त किया है। वाहन में गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक आयशर वाहन (MPXXX81X5) में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैलोद करताल फाटा के पास बायपास रोड पर घेराबंदी की।
मौके पर पहुंची पुलिस को आयशर वाहन मिला, जिसमें कुल 7 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस को देखकर चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4/9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment