राजधानी Bhopal में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आम लोगों से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार नवाब सेंटिंग वाला पिता सैयद साजिद उम्र लगभग 58 वर्ष, मूल रूप से बाग फरहत अफजा क्षेत्र, थाना ऐशबाग का निवासी बताया गया है। वर्तमान में वह गैस राहत कॉलोनी क्षेत्र, थाना निशातपुरा में रहता था। आरोपी लंबे समय से फरार है और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय
थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को नगर पुलिस अधीक्षक, जोन-1 की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
संपर्क नंबर
-
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479990454
थाना स्टेशन बजरिया: 9479990527 / 9479990523

Post a Comment