शहर में पालतू कुत्ते के हमले की एक घटना में डेढ़ साल का मासूम घायल हो गया। मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के विशाल नगर की है। यहां पालतू कुत्ते के हमले में बच्चे के कान और गाल पर काट लिया, जिससे खून निकलने लगा।
पुलिस के मुताबिक विशाल नगर निवासी भारती क. ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 मार्च को सुबह करीब 11:35 बजे उनका डेढ़ साल का बेटा आरव घर के आंगन में खेल रहा था। उसी दौरान सामने रहने वाले मनोज प. ने अपने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ रखा था।
कुत्ता अचानक घर के सामने पहुंचा और बच्चे आरव के कान और गाल पर काट लिया, साथ ही सीने पर पंजा भी मार दिया। बच्चे के कान और गाल से खून निकलने लगा और वह जोर-जोर से रोने लगा।
आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को संभाला। घटना के बाद परिजनों ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment