इंदौर के एक थाना क्षेत्र में स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को सनसनीखेज घटना हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गईं। आरोपी ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने देर रात अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक युवती का दोस्त है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह युवती के घर पहुंचा और अंदर घुसकर युवती, उसकी मां और भाई पर चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल भाई की दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान परिजनों को धमकाया भी था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शहर के एक इलाके का रहने वाला है। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह रिश्तेदारों के साथ रहता था।

युवती के परिजनों ने की थी पहले शिकायत
5-6 दिन पहले युवती को परेशान करने की शिकायत लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे थे। तब पुलिस ने आरोपी को समझाइश दे दी थी। लेकिन सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवती के घर पहुंच गया। उसने युवती पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post