इंदौर-देवास बायपास पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लसूडिया क्षेत्र में शेरेटन होटल के सामने हुआ।

कार नंबर MP 09 XX 0000 बुरी तरह 
तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकराई। जबरदस्त टक्कर से एयरबैग खुला लेकिन चालक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त। चालक विक्रम की मौके पर ही मौत।

पुलिस जांच में जुटी
लसूडिया थाना पुलिस ने शव एमवाय अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। क्रेन से क्षतिग्रस्त कार हटाई गई। यातायात सामान्य बहाल। हादसे के कारणों की जांच जारी।

परिवार में शोक
मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करते हैं। विक्रम भी पिता के साथ काम संभालते थे। एक भाई विदेश में रहता है। भाई लौटने के बाद अंतिम संस्कार होगा। मृतक अविवाहित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post