नेता प्रतिपक्ष राहुल पहले जीवनलाल के परिवार से मिले। उन्हें 1 लाख का चेक दिया। परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बॉम्बे हॉस्पिटल में विस्तृत बातचीत
पांचवें फ्लोर पर भर्ती मरीजों के परिजनों से 5-10 मिनट तक बात की। सेकंड फ्लोर वेंटिलेटर वाले दो मरीजों के परिजनों को भी बुलाया। खराब पानी से बीमारी का कारण बताया।
इलाज पर संतुष्टि
राहुल ने पूछा- इलाज में परेशानी तो नहीं? परिजनों ने कहा- प्रशासन, सरकार और अस्पताल से हर मदद मिल रही। इलाज सुचारू चल रहा।
भागीरथपुरा दौरा और प्रेरणा
गीता के परिवार और जीवनलाल को चेक दिए। उमंग ने 50 हजार दिया। जीवनलाल के नाती से पूछा- क्या बनोगे? बोला- कमांडो।
प्रदेश नेताओं का साथ
दिग्विजय, उमंग, हरीश, जीतू, अजय साथ रहे। जीतू ने परिजन से कहा- मजबूत विपक्ष के कारण सरकार सतर्क।

Post a Comment