इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला जारी है। इस मामले में अब 17वीं मौत की पुष्टि हुई है। रविवार तक मृतकों की संख्या 16 थी।

नवीनतम मृतक एक 69 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ओमप्रकाश हैं, जो मूल रूप से धार जिले के रहने वाले थे और अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। उन्हें 1 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनकी किडनी खराब होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर 2 जनवरी को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और दो दिन बाद वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान रविवार दोपहर करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, वे पहले से केवल ब्लड प्रेशर के मरीज थे। दूषित पानी पीने के कारण उनकी किडनी पर गंभीर असर पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post