इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
- कई अलग-अलग सीरीज में किए थे तैयार
- आरोपी प्राइवेट जॉब करते हैं
- इंस्टाग्राम पर रील देखकर रुपया बनाने के चक्कर में किया अपराध
क्राइम ब्रांच इंदौर ने 11 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास, सदर बाजार रोड पर दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों से आए चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 500 रुपए के लगभग 400 नकली नोट, जिनकी कीमत 2 लाख रुपए है बरामद किए गए। क्राइम ब्रांच ने ऋषिकेश तोण्डे, वंश केथवास, रितेश नागर और अकुंश यादव निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment