मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से कई वार कर दिए और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह वारदात रिश्ते में दरार और शक के चलते हुई। युवक (24) ने युवती पर लगातार कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार को आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, युवक मुंबई के कालाचौकी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध में था। कुछ समय पहले युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार सुबह दत्ताराम मार्ग के पास उससे मिलने के दौरान हमला कर दिया।

चाकू के वार से घायल युवती किसी तरह पास के नर्सिंग होम में भागी, लेकिन आरोपी ने वहां भी हमला जारी रखा। चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post