यूपी के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दीवाली की खुशियों के बीच एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह वारदात बच्ची की मां और उसके प्रेमी ने मिलकर की। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके विवादित प्रेम संबंध के बीच यह बच्ची आ रही थी, जिससे वे परेशान थे।

मामला मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव का है। आरोपी महिला की शादी एक अन्य व्यक्ति से हुई थी, जबकि उसका अवैध संबंध गांव के एक युवक के साथ था। इस साल अगस्त में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची उनके संबंध में बाधा बन गई। आरोप है कि 19 अक्टूबर को महिला और उसका प्रेमी मिलकर मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को छुपाने के लिए परिवार से झूठ बोला।

परिजनों के शक के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध को हत्या की वजह माना जा रहा है।

दो दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हुई। इस घटना ने पूरे लखनीपुर गांव को स्तब्ध कर दिया और इलाके में मातम छा गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post