उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव का है। 55 वर्षीय कबूतरा देवी अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। परिवार का गुज़ारा नदी में मछली पकड़ने से चलता था। मृतका का तीसरा बेटा टीमल शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था।

रात को हुआ विवाद बना मातहत का आखिरी पल

बुधवार देर रात टीमल शराब पीकर घर लौटा और अपनी मां से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। गुस्से में उसने ईंट उठाकर लगातार सिर पर वार कर दिया, जिससे कबूतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

खून से सना घर, आरोपी फरार

हत्या करने के बाद टीमल अपने चाचा के घर पहुंचा और भाइयों को बताया कि “मां मर गई।” जब परिजन घर पहुंचे तो सामने खून से सना भयावह मंजर देखकर सन्न रह गए। आरोपी टीमल फिलहाल फरार है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post