नेमावर रोड स्थित इंडस्ट्रियल में गुंडागर्दी
इंदौर में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। पहले ही लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, बाइक चालक मामूली विवाद में लोगों पर चाकू से हमला कर रहे हैं। वहीं अब खुद फैक्ट्री मालिक भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला 9 अक्टूबर की दोपहर का सामने आया। दो युवक फैक्ट्री मालिक से काम मांगने आए। एक बदमाश पीछे खड़ा था वहीं, दूसरे बदमाश ने फैक्ट्री मालिक पर इसलिए चाकू खोल लिया कि उन्होंने आदमी की जरूरत नहीं है, कहकर काम देने से मना कर दिया।
गुस्से में झल्लाए बदमाश ने फैक्ट्री मालिक पर चाकू खोला तो फैक्ट्री मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का सामना किया और उसे पटक दिया। उसे बाल पकड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग गया। यदि फैक्ट्री मालिक हिम्मत नहीं दिखाते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस दौरान बदमाश का एक साथी भी आपाधापी में भागते समय पहले कांच से टकराया उसके बाद वह भाग गया। फैक्ट्री संचालक ने थाना खुड़ैल में मामले को लेकर शिकायत की है। घटना का वीडियो बता रहा है कि किस तरह से बदमाश बेखौफ है और लोगों की जान तक लेने पर आमादा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment