हादसे की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और नीमच–झालावाड़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नीमच जिले के खिमला में ग्रीनको पावर जनरेशन प्रोजेक्ट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट से जुड़ी एक बस ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाली बस में आग लगा दी। इसके बाद भीड़ आक्रोशित होकर खिमला स्थित पावर प्लांट में घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया और रामपुरा थाना प्रभारी विजय सगारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू में करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे खिमला प्लांट के पास यह घटना हुई। बाइक पर सवार मजदूर लच्छू राम पिता रामेश्वर रावत (28) निवासी अमरपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंद पिता परसराम रावत (27) निवासी अमरपुरा और अनिल मीणा (18) निवासी मगड़दा थाना रामपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और नीमच–झालावाड़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
Post a Comment