| कल्पना चित्र |
मध्य प्रदेश के एक जिले से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है। जानकारी के अनुसार, शहर के एक बड़े कब्रिस्तान में सोमवार सुबह दो कब्रें खुली हुई पाई गईं, जिनमें से एक कब्र में हाल ही में दफनाई गई एक महिला की लाश थी, जबकि दूसरी कब्र की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा अन्य कब्रों की भी जांच की जा रही है कि कहीं और किसी कब्र के साथ भी ऐसी घटना तो नहीं हुई।
जानकारी मिलते ही स्थानीय समाज के लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों की मौजूदगी में कब्र को फिर से ठीक से बनाया गया। वहीं, घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं, जो रात के समय कब्रों के पास निर्वस्त्र अवस्था में खड़े थे। इनमें से एक व्यक्ति ने CCTV कैमरे को ढकने की कोशिश की, ताकि उसकी हरकत रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद पुलिस ने DVR को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी कब्रिस्तान क्षेत्र में अमावस्या के समय तीन कब्रों के साथ इसी तरह की छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद वहां कैमरे लगाए गए थे। अब एक बार फिर अमावस्या की रात ऐसी घटना सामने आने से तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
Post a Comment