मध्य प्रदेश के छतरपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसके पति और पति के दो दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया है। महिला बेहोशी के हालत में सागर-कानपुर हाईव पर मिली है। जब महिला सड़क किनारे मिली तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला छतरपुर जिले का है। बीती 9 सितंबर को एक महिला बेहोशी की अवस्था में सागर-कानपुर हाईवे पर मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइंस पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने होश में आने के बाद बताया कि उसका पति उसे लेकर बाजार गया था, जहां उसने उसे मोमोज खिलाए। महिला ने आरोप लगाया कि मोमोज खाने के कुछ देर बाद ही वो बेहोश हो गई और इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। बाद में उसका हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए।

महिला ने दी सुसाइड की चेतावनी

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति के साथ ही दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों पर गैंगरेप, आपराधिक षड्यंत्र और गलत तरीके से बंधक बनाने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस से महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वो सुसाइड कर लेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से कई बार उसने रेप और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, दमोह, बड़ामलहरा, गुलगंज और बिजावर थानों में पहले भी मामले दर्ज करवाए जा चुके हैं। इसी तरह महिला ने अपने गांव के सरपंच और सचिव पर रेप का आरोप लगाया था। बाद में समझौता हुआ और मामला निपटा दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post