काल्पनिक दृश्य

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक गांव में एक बंद मकान से महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा, तो बेड पर मच्छरदानी में लिपटा हुआ शव मिला, जो लगभग चार से पांच दिन पुराना था।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला कुछ दिन पहले पति के साथ घर आई थी, जिसके बाद से घर बंद था और वह दिखाई नहीं दी। घटना के बाद महिला के बेटे ने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post