शनिवार को इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में एक उद्योगपति की हत्या हो गई। हत्या उद्योगपति के साझेदार ने ही की है। जिस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, तब बेटा घर में था और पत्नी जिम गई हुई थी। उद्योगपति चिराग जैन का उनके साझेदार विवेक जैन से कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक पाइप फैक्टरी में बिजनेस पाटर्नर थे। पुलिस ने इस मामले में विवेक की तलाश शुरू कर दी है।

कनाडि़या क्षेत्र की मिलन हाइड्स के फ्लैट नंबर 806 में उद्योगपति चिराग जैन अपने बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी सांवेर रोड़ क्षेत्र में एक पाइप फैक्टरी है, जिसमें विवेक जैन साझेदार है। बिजनेस को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

शनिवार को चिराग ने विवेक को बातचीत के लिए घर बुलाया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवेक ने चिराग को चाकू मार दिया। हत्या के बाद विवेक फरार हो गया। पत्नी जब जिम से घर पहुंची तो चिराग की खून से सनी लाश कमरे में देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। विवेक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि चिराग नहीं चाहते थे कि विवेक उनके साथ फैक्टरी में साझेदारी करे। विवेक इसके बदले में मोटी रकम मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post