पुलिस ने पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने और उनकी मां और बेटे के साथ बदसलूकी करने के मामले में पांच आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है। पांचो आरोपी एमआईसी सदस्य जीतू यादव के समर्थक बताए जा रहे है। पुलिस ने पार्षद कालरा की शिकायत पर 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उधर दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी दोपहर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है,क्योकि अभी तक यादव की शिकायत पर गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बुधवार रात को हमले में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। उनमें से कुछ यादव के क्षेत्र में लगे होर्डिंगों में भी नजर आए थे।

पुलिस ने वीडियो में पिंटू शिंदे, धन्ना राय, बंटी ठाकुर, नवीन शर्मा और अक्षय दुबे की पहचान की है। भाजपा संगठन भी इस मामले में गुरुवार को एक्शन ले सकता है। कालरा और यादव को शोकाज नोटिस संगठन ने दिया था। दोनो पार्षदों ने जवाब दे दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post