इंदौर में दीपावली त्यौहार के कारण बाजार ग्राहकों से गुजलजार है। गुरू पुष्य नक्षत्र होने के कारण खूब ग्राहकी हुई। इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र पर सर्वार्थ सिद्ध, अमृत सिद्ध, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहा है। इस कारण लोगों ने शोरूमों और दुकानों में जाकर वाहनों और इलेक्ट्रानिक आयटमों की बुकिंग की। सोने और चांदी के भाव ज्यादा है। ग्राहक सराफा में भी भी उमड़े, लेकिन भाव ज्यादा होने के कारण पिछले साल की तरह बिक्री नहीं दिखी।

आटोमोबाइल सेक्टर में भी रौनक रही। इंदौर में आठ सौ से ज्यादा कार व अन्य वाहनों की प्री बुकिंग हुई। अब ये वाहन धनतेरस या दीपावली पर ग्राहक ले जाएंगे। इस बार ईवी कारों की डिमांड भी ज्यादा नजर आ रही है। शहर के परंपरागत बाजार राजवाड़ा, सराफा, एमटीएच कपाउंड में सुबह से भीड़ नजर आई।

व्यापारियों ने भी सुबह दस बजे से ही संस्थान खोल लिए थे। सराफा बाजार में शगुन के रुप में सुबह ग्राहक सोना-चांदी खरीदने पहुंच गए थे। सराफा क्षेत्र की सजावट भी की गई है और दुकानदार कई आफर भी दे रहे है। सराफा में सोना गुरुवार को 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 98 हजार रुपये प्रति किलो बिकी।

राजवाड़ा चौक के आसपास सप्ताह भर के लिए रेहड़ी वालों ने भी बाजार सजा लिया। फुटपाथ और सड़कों पर सजावटी और पूजन से जुड़ी वस्तुएं बेची गई। दीपावाली त्योहार के तीन दिन पहले राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। उधर व्यापारियों ने शुभ मुर्हूत में बही खाते खरीदे और उनकी पूजा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post