इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की विवादित टिप्पणी से राजनीति गरमा गई हैै। वर्मा ने मंच से कहा कि पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुसी।अब बांग्लादेश मेें जनता प्रधानमंत्री के घर मेें घुस गई। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। वर्मा ने कहा कि  अब भारत का नंबर हैै। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।

भाजपा ने उनके इस बयान को भड़काने वाला बताया हैै। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

देश की जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे है। सज्जन सिंह वर्मा की सोच बताती हैै कि उनकी सोच विकास विरोधी हैै। उनका दला लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने में असफल रहा,इसलिए अब वे देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post