लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, रतलाम, मंदसौर, खंडवा और धार सीट पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 48.52 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। यहां सुबह सात बजे से मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा।
सुबह से ही इन सीटों पर कुछ ऐसे मामले सामने आए जिनसे विवाद की स्थिति बन गई। उज्जैन में पीठासीन महिला अधिकारी ने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे, धार में कर्मचारी की मौत हो गई। इंदौर में नोटा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। अब विस्तार से जानिए, चुनाव के दौरान घटी पांच घटनाओं के बारे में ...।
नोटा के नाम पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
मप्र की इंदौर लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नाम वापस लेने के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने विपक्षी उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस यहां नोटा पर जोर दे रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथों के बाहर नोटा के लिए टेबल लगाई है। शहर के नंदा नगर स्थित सुगनी देवी कॉलेज परिसर में नोटा टेल को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। शहर में अन्य जगह से भी छुटपुट विवाद की खबरें सामने आई हैं।
Post a Comment