इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद माली ने चौकीदार की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपितों का शराब के नशे में विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपित फरार भी हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, घटना हाईलिंक सिटी कालोनी की है। 25 वर्षीय सुनील रमेश डाबर निवासी कुक्षी (धार) कालोनी में चौकीदारी करता था। वह दो महीने पूर्व ही रहने आया था। चापरा निवासी अनिल भी कालोनी में माली का काम करता था।

गुरुवार रात दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद मृतक की पत्नी को कमेंट्स करने की बात पर हुआ। इसके बाद माली अनिल ने शराब और चौकीदार से विवाद किया। दोनों में मारपीट हुई और अनिल ने बेल्ट से सुनील का गला दबा दिया। दम घुटने से सुनील की मौत हो गई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post