इंदौर। यशवंत क्लब में 100 नए सदस्य बनाने के लिए बेशक रास्ता साफ हो गया, लेकिन यह प्रक्रिया किस तरह पूरी की जाएगी, इस पर अभी भी एकमत राय नहीं आ रही। प्रबंधन समिति के कुछ लोगों का कहना है कि अभी तक सदस्यता के लिए जो कार्यवाही हो चुकी है उसके आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए। वहीं, कुछ सदस्यों का कहना है कि नए सिरे से सदस्यता की कार्रवाई हो। इन दोनों मत में से किसे स्वीकृति की मोहर लगेगी, अभी इसका फैसला होना बाकी है।

यशवंत क्लब में नए सदस्य बनाने के लिए दायर की गई याचिका पर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी ने क्लब के संशोधित संविधान को मंजूरी दे दी है। हाई कोर्ट में दायर याचिका पर पिछले दिनों फर्म्स सोसायटी को संविधान संशोधन पर फैसला लेने के आदेश दिए थे। इसके चलते पिछले दिनों संविधान संशोधन को मंजूरी मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post