मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार सोमवार को हुआ। इसके तहत कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पटेल से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी। राज्यपाल पटेल ने दोपहर 3:30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का गठन 13 दिसंबर को हुआ था जब मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ली थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 163 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।
- मध्य प्रदेश में कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
- कुंवर विजय शाह, तुलसी राम सिलावट और निर्मला भूरिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
- कुल 28 बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। प्रधुम्न सिंह तोमर और विश्वास सारंग समेत कुल 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।
- कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह पटेल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। गोविंद राजपूत, राकेश सिंह और विश्वास सारंग ने भी शपथ ली है।
- कुल 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। 6 विधायक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जबकि 4 अन्य राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
- शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।
- मध्य प्रदेश सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार अब से कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही 28 संभावित मंंत्रियों के नाम वाली लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
कैबिनेट मंत्री
1- प्रदुम्न सिंह तोमर
2- तुलसी सिलावट
3- एदल सिंह कसाना
4- नारायण सिंह कुशवाहा
5- विजय शाह
6- राकेश सिंह
7- प्रहलाद पटेल
8- कैलाश विजयवर्गीय
9- करण सिंह वर्मा
10- संपतिया उईके
11- उदय प्रताप सिंह
12- निर्मला भूरिया
13- विश्वास सारंग
14- गोविंद सिंह राजपूत
15- इंदर सिंह परमार
16- नागर सिंह चौहान
17- चैतन्य कश्यप
18- राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
19- कृष्णा गौर
20- धर्मेंद्र लोधी
21- दिलीप जायसवाल
22- गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री
25- राधा सिंह
26- प्रतिमा बागरी
27- दिलीप अहिरवार
28- नरेंद्र शिवाजी पटेल
Post a Comment