ग्वालियर | मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के लगाए आरोपों के अनुसार, आरोपी पीड़िता को रात के समय उसके घर से उठा ले गए। आरोपियों ने लड़की को घर से कुछ दूर खंडहर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत का शिकार बनाया। इस दौरान करीब साढ़े 5 घंटे तक आरोपी दरिंदगी करते रहे। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें गुरुवार को दोपहर के समय पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुंगावली थाने पहुंची थी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। थाने में एक आवेदन दिया, जिसमें उसने बताया कि बीती रात साढ़े ग्यारह बजे वह पेशाब करने के लिए अपने आंगन में गई थी। आंगन में अचानक से गांव के युवक और एक अन्य व्यक्ति था। तीनों ने किशोरी को पीछे से पकड़ लिया और रुमाल से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसके पास से एक खंडहर में उठाकर ले गए। तीनों ने बिना मर्जी के बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
जान से मारने की दी धमकी
आरोपियों ने खंडहर में पीड़िता के साथ 5 घंटे तक रेप किया और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने सुबह करीब 5 बजे पीड़िता से बोले की यह बात किसी को मत बताना, अगर किसी को बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी घटना बताई।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुंगावली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देना भी शुरू कर दिया है।
Post a Comment