देवास। इंदौर जा रही बस देवास जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस देवास जिले के खातेगांव में दुर्घटना का शिकार हुई। दुर्घटना में 15 लोग घायल भी हुए हैं।
यह जानकारी भी मिली है कि ढाई वर्ष के बच्चे की इस हादसे में मौत हुई है। घायलों में एक महिला और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना दोपहर दो बजे के आसपास हुई। यह बस हरदा से इंदौर जा रही थी।
दुर्घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि तेज गति के कारण बस की दुर्घटना हुई है, जबकि कुछ यात्री अन्य कारण बता रहे हैं।
Post a Comment