मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बागमती नदी में बड़ा हादसा हो गया है। 33 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई। नाव पर ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। हादसा सुबह साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ है।
अब तक 20 लोगों
को बाहर निकाल लिया गया। नदी की तेज बहाव में 13 लोग बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा
है कि नदी में बहाव तेज होने की वजह से रस्सी के सहारे नाव को पार कराया जा रहा था।
तभी रस्सी अचानक टूट गई। नाव नदी में पलट गई।
गांव में पुल
नहीं होने की वजह से बच्चे और आसपास के लोग इसी तरह से आते-जाते थे। गायघाट और बेनीबाद
पुलिस के साथ SDRF-NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया
गया है।
उधर, मुजफ्फरपुर
में ही एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार ने कहा कि डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो भी हताहत होगा सरकार
उसके परिवार की मदद करेगी।
2 लोगों को बचाने के बाद खुद डूब गया
गोविंदर सहनी ने बताया कि मेरे 17 साल के छोटे भाई पिंटू ने 2 लोगों को बचाया। वो और लोगों को बचाने के लिए फिर नदी में गया, लेकिन तेज बहाव के चलते वो खुद ही डूब गया। नाव पर 9वीं और 10वीं के बच्चे थे जो स्कूल जा रहे थे। बच्चों के साथ नाव पर कुछ गांव के भी लोग थे। कुछ काम करने जा रहे थे तो कुछ सामान लेने।
रस्सी के सहारे
नाव पार करा रहे थे
डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया
कि घटना की जांच की जा रही है। लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे
और लोग नाव पर सवार थे, यह स्पष्ट नही हो सका है। रस्सी के सहारे नाव को पार कराया
जा रहा था। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी। जिससे हादसा हो गया है।
Post a Comment