प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।
महिला ने देर
रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 10 लोगों के नाम हैं।
पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना
की निंदा की है। जांच के लिए कमेटी गठित की है। आयोग ने राजस्थान के DGP से मामले में
फौरन एक्शन लेने को कहा और पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।
वहीं, सीएम
गहलोत दोपहर 1.15 बजे धरियावद में बने हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से
8 किलोमीटर दूर गेस्ट हाउस पहुंचे। वे यहां पीड़िता से मुलाकात करेंगे।
पुलिस ने जंगल
से आरोपियों को पकड़ा, चोटें आईं
आरोपियों को
शुक्रवार रात ही यह खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने
जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने
तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी
के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।
महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की
जानकारी के अनुसार, शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए।
इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पति को नहीं रोका। महिला छह महीने की गर्भवती है।
Post a Comment