शहडोल। शहडोल में यातायात विभाग खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रहा है। लगातार हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को ओवरलोड आटो पलट गई, जिसमें 15 से अधिक लोग सवार थे। सात लोगों को गंभीर चोट आई है, घटना मंगलवार रात आठ बजे सिंहपुर मार्ग पर ऐंताझर गेट के सामने हुई है।
जानकारी के
अनुसार, तेज रफ्तार आटो पलट गई, उसमें सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में
सात लोगों को गंभीर चोट आई, जिन्हें जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। यह हादसा
मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे का है। आटो में महिलाओं सहित 15 से अधिक लोगों को बैठाया
गया था, सभी मजदूर हैं। जो भमरहा जा रहे थे, वाहन की गति तेज होने के कारण चालक ने
नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया।
घटना में कई
महिलाओं के कमर और हाथ पैर फैक्चर हुए। घायलों को सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां
से गंभीर घायलों को जिला के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने आटो जब्त कर चालक पर प्रकरण
दर्ज किया है। ओवरलोड के खिलाफ यातयात थाना प्रभारी विनय सिंह कार्रवाई कर प्रेस नोट
जारी करवाते रहते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। लगातार मजदूरों को भरकर ओवरलोड
आटो हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इस ओर यातयात विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
इस मामले में यातायात डीएसपी
मुकेश दीक्षित का कहना है कि एक अभियान चलाया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खासकर
आटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment