लखनऊ। लखनऊ में मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की हत्या की वजह शक का कीड़ा है। रिया खुले विचारों की लड़की थी और जिंदगी अपने हिसाब से जी रही थी। पहले रिषभ को भी रिया की यही लाइफस्टाइल पसंद थी। दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। यही नहीं, उसे लगता था कि रिया किसी और को डेट कर रही है।

इसलिए रिषभ उसकी लाइफस्टाइल पर कंट्रोल करना चाहता था। उसको बाहर निकलने की मना करने लगा। दोस्तों से बात करने की मना करता था। रिषभ के दिमाग में शक इस कदर बैठ गया कि उसने रिया के दिल और दिमाग में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

रिषभ प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह अपने दोस्तों से कहता था कि मैं राजा भइया का करीबी हूं। रिया को भी वह बार-बार यही कहकर डराता था। उस पर रौब झाड़ता था। उस पर बंदिशें लगाता था। रिया जब शादी की कहती थी तो वह शादी के लिए तैयार नहीं होता था। लिव-इन में रहने और शादी न करने के बारे में जब पुलिस ने रिषभ से सवाल किया तो उसने जवाब दिया, "वह दूसरे लड़कों के साथ घूम रही थी।''

रिषभ 

पूरे मामले पर एक नजर

पूरी वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में हुई। यहां फ्लैट नंबर-203 में रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। गुरुवार दोपहर दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आस-पास ही घूमता रहा।

इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वह फ्लैट पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर आए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि, ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा शक उसी पर गया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post