दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में शुक्रवार को गैस रिसाव होने से 24 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही 19 स्टूडेंट्स को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और 5 स्टूडेंट्स को आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी स्टूडेंट्स खतरे से बाहर हैं। गैस रिसाव कहां से हुआ इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।
Post a Comment