अमृतसर। पंजाब के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गए पानी के बाद यह हालात बने हैं। बाढ़ का असर रोपड़, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में हुआ है।

बाढ़ के दौरान दरिया में बहने से अभी तक कई मौते हो चुकी हैं। जिसके बाद शहीर भगत सिंह नगर में दरिया व नहरों में नहाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार एक जान जाने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। ऐसे में यह रोक लगाना बहुत जरूरी है।

रोपड़ में बाढ़ के बाद बचाव में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। बैंस ने खुद जानकारी देते हुए कहा-''बाढ़ से राहत कार्य के दौरान पैर पर जहरीले सांप ने काट दिया। जहर की वजह से सूजन आ गई थी। हालांकि अब स्थिति ठीक है। सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं।

इसी बीच बचाव में उतरी NDRF की टीम ने फिरोजपुर के गांव रुकणे निवासी गुरभेज सिंह को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला। गुरभेज सिंह एक सफेदे के पेड़ के साथ लटका हुआ था। दूर से टीम ने देख नाव को उसकी तरफ मोड़ा।

गुरभेज ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोड़ घर लौट रहा था। तभी अचानक पानी का स्तर गले तक पहुंच गया। उसे एक पेड़ का सहारा मिला और वह वहीं लटक गया। ढाई घंटे वह उस पेड़ से लटका रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post