नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में सुबह से तेज बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया। वहीं सातारा में पहाड टूटकर गिरा है।

देश में मानसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। 1 जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 323.1 मिमी है।

हालांकि, जिन दक्षिणी राज्यों से मानसून ने एंट्री ली, वहां बारिश का आंकड़ा सबसे कम है। यहां औसत से 22% कम बरसात हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post