इंदौर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच मध्यप्रदेश के 3 टूरिस्ट की मौत हो गई। सोमवार रात दो टूरिस्ट गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर चट्टानें गिरने से यह हादसा हुआ है। मारे गए लोगों में एक भोपाल की महिला है। देवास और इंदौर के युवकों की भी इस हादसे में मौत हुई है। मध्यप्रदेश के 6 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 1 की हालत गंभीर है।
टूरिस्ट्स दो
अलग - अलग गाड़ियों में थे। गंगोत्री से भटवाड़ी जाते समय टवेरा और एक टैम्पो ट्रेवलर
पर चट्टानें गिर गईं। दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा
टी उत्तरकाशी प्रशासन से संपर्क में हैं। दोनों गाड़ियों के पीछे एक और लोकल पासिंग
की गाड़ी थी, जो बाल-बाल बची।
टैम्पो ट्रेवलर
(HR 55 AN 0029) में 21 टूरिस्ट थे। इसमें सवार साकेत नगर, भोपाल की सुरूपा चौहान की
मौत हो गई। दूसरे मृतक रवि वघेल हरियाणा के रहने वाले हैं। साकेत नगर, भोपाल के माही
(9) और अमृता (13) पिता महेंद्र चौहान और इंदौर की सानिध्या (14) पुत्री घायल हैं।
15 यात्री सुरक्षित हैं।
दूसरी टवेरा कार (MP13 BA
1879) है। इसमें कुल 8 टूरिस्ट थे। देवास के अंशुल (24) और शिप्रा, इंदौर के योगेंद्र
सोलंकी (28) की मौत हुई है। देवास के उमंग सोलंकी (36) गंभीर घायल हुए हैं। देवास के
ही अभिषेक सोलंकी (24) और अंकुश सोलंकी (24) घायल बताए जा रहे हैं।
Post a Comment