बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को खौफनाक वारदात हुई। यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की।
आरोपी का नाम
रियाज है। सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र
के मिठवारा गांव की है।
बहन को कपड़े
धोने के लिए बोला था रियाज
पड़ोसियों के
मुताबिक, शुक्रवार सुबह घर पर रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वापस आया तो अपनी बहन से
कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी
भरने लगी।
उस वक्त रियाज
पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए। रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता
रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई। इसके बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की
ओर जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप
गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।
गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी बहन
वहीं पड़ोसियों का कहना है, 'रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।'
उनका कहना है, 'इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया।'
Post a Comment