विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा के सरकारी गर्ल्स स्कूल की छत से सीमेंट की सीलिंग टूटकर गिर गई। कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली छात्राओं के ऊपर स्कूल के छत का प्लास्टर अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना में करीब चार छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। जो छात्राएं इस हादसे में घायल हुई हैं, उनके नाम राधिका लोधी, पूनम सिंह टेकू, राधिका सिंह घूरावली व कंचन टेंकू हैं। जिनका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। छात्राओं के सिर पर हल्की चोटें आई हैं। चारों छात्राओं को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने चारों घायल छात्राओं की हालात सामान्य बताई है।
घायल छात्राओं
से मिलने पहुंचे कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने डॅाक्टरों से बात कर छात्राओं के
स्वास्थ्य की जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। विधायक ने छात्राओं
से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है।
Post a Comment