मंडला। सोमवार की सुबह मंडला के महाराजपुर थाने के नजदीक से गुजरते रोड डिवाइडर में एक तीर्थयात्री बस टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि यात्री बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कांच टूट गए, पहिए क्षतिग्रस्त हो गए और पूरे बस में चीख पुकार मच गई। हालांकि इस दुर्घटना में बस में सवार सभी तीर्थयात्री सकुशल है। 2 महिलाओं को सामान्य चोट आई थी जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
रविवार सोमवार
की दरमियानी रात नगर में तेज बारिश हो रही थी। रास्ते पर धुंध सी छाई हुई थी। सुबह
सुबह 4:00 बजे जब तीर्थों यात्रियों को लेकर बस क्रमांक सीजी 07 ई 7002 रवाना हुई उस
समय तेज बारिश हो रही थी। बस के कर्मचारी का कहना है कि महाराजपुर थाना के नजदीक पहुंची
तो धुंध के कारण बस चालक डिवाइडर को देख नहीं पाया और सीधे उससे टकरा गया। बताया जा
रहा है कि यह यात्री बस रायपुर से जबलपुर और फिर उज्जैन, महाकाल महाकालेश्वर जाने वाली
थी। रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस धार्मिक यात्रा पर जबलपुर भेड़ाघाट और उज्जैन के लिए निकली थी
बस के कर्मचारी बबलू सिंह ने बताया कि यह बस धार्मिक यात्रा पर जबलपुर भेड़ाघाट और उज्जैन के लिए निकली थी। जिसमें अधिकतर महिलाएं रहीं। लगभग 40 लोग बस में सवार थे। घटना में यात्री बाल बाल बच गए हैं। सभी यात्रियों को टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के द्वारा दूसरी बस के जरिए जबलपुर रवाना कर दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और लंबे समय से चली आ रही रोड डिवाइडर को हटाने की मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि इस डिवाइडर को हटाया जाए नहीं तो इसी तरह दुर्घटनाएं होती रहेंगी।

Post a Comment