इंफाल। केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में उपद्रवियों ने 140 हथियार सरेंडर किए
हैं। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स
और ग्रेनेड भी शामिल हैं। मणिपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। राज्य में 3 मई को हिंसा
भड़की थी। इसके बाद पुलिस शस्त्रागार से करीब 2,000 हथियार लूटे गए थे।
महीने भर बाद
भी जब राज्य में हिंसा नहीं थमी तो गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को चार दिन के दौरे पर
मणिपुर पहुंचे। गुरुवार को शाह ने मणिपुर में लोगों से कहा था कि अफवाहों पर ध्यान
न दें। हथियार रखने वालों को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा।
शाह ने कहा कि कल से सर्च ऑपरेशन
शुरू होगा। अगर किसी के पास हथियार मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके 24 घंटे बाद
ही इतनी बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने सरेंडर किया है। उधर, राज्य के 5 जिलों से कर्फ्यू
हटा लिया गया है।
Post a Comment