जयपुर। जयपुर में फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। बंद कमरे में शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की पत्नी का कहना है गेट खोलने की कहने पर मना कर दिया। देर रात तक कमरा लॉक कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ड्यूटी ऑफिस
गुड्डी ने बताया कि मृतक रामकृपाल (28) मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह हरिहर
विहार विस्तार में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। हरमाड़ा हाट बाजार में सब्जी
का ठेला लगाता था। रामकृपाल शराब पीने का आदी था। गुरुवार रात शराब के नशे में वह घर
लौटा। घर लौटने के बाद कमरे लॉक कर मोबाइल पर बात करने लगा। पत्नी के गेट के खोल कर
खाना खाने की कहकने पर मना कर दिया। कई बार गेट खोलने की कहने पर पत्नी को मना कर सोने
की कहकर भेज दिया। देर रात तक मोबाइल पर बात करता रहा। जिसके बाद कपड़े का फंदा लगाकर
सुसाइड कर लिया।
खिड़की से देखा
तो लटका मिला
शुक्रवार सुबह रामकृपाल को जगाने
के लिए गेट खटखटाया। काफी आवाज लगाने और गेट खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जबाव नहीं
मिला। संदेह होने पर आस-पड़ोसियों को बुलाया। कमरे की छत के पास लगे रोशनदान की खिड़की
से अंदर देखने पर रामकृपाल फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस
मौके पर पहुंची। पुलिस ने धक्का मारकर गेट खोल FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस
ने पोस्टमार्टम के लिए शव कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
Post a Comment