इंदौर। इंदौर के मूसाखेड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने जब उन्हें फंदे पर लटका देखा तो आसपास के लोगों की मदद से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। वहीं मृतक के बच्चे अपनी दादी के साथ एक शादी में बड़वानी गए थे। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक
मूसाखेड़ी में रहने वाले सुभाष (40) पुत्र चंपालाल अलसर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम
को पत्नी ममता जब घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटके हुए देखा। सुभाष पेशे से पेंटिंग
का काम करता था। दंपती के तीन बच्चे भी हैं।
बड़वानी में थी शादी
पुलिस के मुताबिक सुभाष के बच्चे और मां बड़वानी उसकी साली के यहां शादी में गए हुए थे। गुरुवार को सुभाष और उसकी पत्नी ममता को भी शादी में जाना था। पत्नी ममता सास और बच्चों को बड़वानी भेजते हुए कहा था कि घर के कुछ काम पूरे कर दोनों गुरुवार को आ जाएंगे। इससे पहले ही सुभाष ने यह कदम उठा लिया।
Post a Comment