जबलपुर। दिल्ली से आई फ्लाइट ने जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट में लैडिंग के लिए व्हील्स खोले थे, लेकिन फ्लाइट लैडिंग करने की बजाये फिर से आसमान में उड़ गयी। जिसके चलते फ्लाइट में सवार यात्री भयभीत हो गये। लगभग 20 मिनट बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

फ्लाइट में सवार यात्री सत्यम मिश्रा ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6 ई 6788 को जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट में दोपहर तीन बजे लैडिंग करना था। एयरपोर्ट में लैडिंग के लिए फ्लाइट के व्हील्स भी खुल गये थे। लैडिंग करने की बजाये फ्लाइट को वापस ऊपर ले जाया गया। जिसके कारण यात्री भयभीत हो गया थे। इस संबंध में यात्रियों ने फ्लाइट के स्टॉफ से पूछताछ की। स्टॉफ द्वारा यात्रियों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी। आसमान में 20 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट डायरेक्टर डी के सूरी ने बताया कि मौसम साफ नहीं होने के कारण विजन क्लीयर नहीं था। यात्रियों की सुरक्षा के मदद नजर फ्लाइट की लैडिंग नहीं करवाई गयी थी। यात्रियों की सुरक्षा ही हमारा सर्वप्रथम दायित्व है। मौसम के साफ होते ही फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग हो गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post