इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वाल टोली इलाके में एक इत्र व्यापारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह होटल के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लि, एमवाय भेजा है। फिलहाल कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु पुलिस को नही मिली है।
छोटी ग्वाल टोली पुलिस के मुताबिक मामला सरवटे बस स्टैंड का है। यहां होटल मंगलम एक कमरे से रविवार रात पशुपति नाथ (47) पुत्र गोकुलेश्वर मृत अवस्था में मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा था। पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने रविवार को गेट नही खोला था। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसे आवाज दी। बाद में होटल के मैनेजर को जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस जब यहां पहुंची तो पशुपति नाथ बिस्तर पर मृत पड़ा था। छोटी ग्वाल टोली स्थित मंगलम होटल जहां इत्र व्यापारी की संदिग्ध मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक
वह मूल रूप से खातेगांव-कन्नौद के रहने वाले थे। वह 5 मई को होटल में कमरा लेकर रुके
थे। पशुपति नाथ इत्र के व्यापारी हैं। माल खरीदने के सिलसिले में इंदौर आए थे। फिलहाल
पुलिस मामले में जांच कर रही है। कन्नौद में परिवार को जानकारी भी दी गई है।
Post a Comment