खरगोन। खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेरा और पत्थर, लाठी और डंडों से हमला कर दिया।

घटना झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की है। डीएफओ प्रशांत कुमार सिंह​​​​​​​ का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए पर हमले की की बात सामने आई है। करीब 3 से चार साल के तेंदुए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी भेजा गया है। तेंदुए का पोस्टमॉर्टम भी कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तेंदुए के मूंह और अन्य जगह खून लगा मिला है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। इधर, ग्रामीण घायल ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

जांच में जुटी टीम

चैनपुर वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर पप्पू महाजन का कहना है सूचना के बाद शुक्रवार सुबह 7.30 बजे. मौके पर पहुंचे थे। मादा तेंदुए को मारा गया है। इसकी उम्र करीब एक साल है। वेटरनरी की टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post