बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा पार कर रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 4 महिलाओ की मौत हो चुकी है। 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
बलिया के कलेक्टर
रवींद्र कुमार ने बताया, नाव के असंतुलित होने और तेज हवा के कारण पलट जाने से 3 महिलाओं
की मौत हो गई। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया
गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते
कि नदी में कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
जानकारी के
मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना
जा रहा है कि यदि हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा
रहे हैं।
हादसे के बारे में सबसे पहले
स्थानीय लोगों को पता चला। कुछ लोग तैर कर बाहर आने में सफल रहे। जबकि कुछ को लोगों
ने बचा लिया। 2 दर्जन से अधिक लोग अब भी लापता है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
जताई गई है।
Post a Comment