अजमेर। अजमेर जिले के ब्यावर में धर्मशाला की छत से कूदे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब के नशे में युवक शुक्रवार शाम 6 बजे दूसरी मंजिल से नीचे कूदा गया था। ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने परिजन को सूचना कर दी है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल बॉडी को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। कारणों का भी फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

ब्यावर सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया-

मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी निहाल सिंह (33) छत से नीचे कूदा। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला युवक शराब के नशे में था। ट्रेन से उतर कर बाहर आया। धर्मशाला की छत पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया। जिसे पहले ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अजमेर रेफर कर दिया। अजमेर में सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके मध्यप्रदेश में परिजन को सूचना कर दी है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया-

अभी सिर्फ युवक की पहचान उसके डॉक्यूमेंट से हो पाई है। घायल युवक क्या करता है और उसने सुसाइड का प्रयास क्यों किया इसकी जानकारी उसके होश में आने के बाद ही मिल पाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post