भोपाल। भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ सहपाठी छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग छात्र इसी साल जनवरी से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पहले पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हुआ, तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में की गई जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग छात्रा गर्भवती है। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता हबीबगंज थाने पहुंची और नाबालिग सहपाठी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

हबीबगंज पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी दोस्ती थी। दोनों के बीच स्कूल में तो बात होती ही थी साथ ही फोन पर बात और चैटिंग भी होती थी। जनवरी के महीने में एक दिन छात्र छात्रा को अपने साथ उसके घर पर ले गया। जहां उसने सूनेपन का फायदा उठाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध करते हुए जब घर वालों को पूरी बात बताने की धमकी दी तो सहपाठी ने कहा कि हमारे बीच प्रेम है और बालिग होते ही हम शादी कर लेंगे। यह कह कर उसने छात्रा को बहला-फुसला लिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब हाल ही में छात्रा की तबियत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर पता चला कि छात्रा गर्भवती है। अस्पताल की ओर से तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने छात्रा के बयान लिए तो दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी भी नाबालिग है।

Post a Comment

Previous Post Next Post