उमरिया। उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम ओदरी में अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़क पर पड़ी हुई मिली, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अज्ञात शख्स की जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
यह पूरी घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जहां सुबह मुख्य मार्ग में एक अज्ञात
व्यक्ति की लाश देखी। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, पुलिस मृतक की
पहचान जुटाने में लगी है।
Post a Comment