धार। धार जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सरदारपुर के कांग्रेस पार्षद भी शामिल हैं। हादसा इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ। रात करीब 3 बजे पार्षद अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे, तभी आगे चल रहे ट्रॉले में उनकी कार जा घुसी। इसके बाद भी ट्रॉला चलता रहा और कार को करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी बीच फोरलेन पर खडे़ कुछ लोगों ने वाहन को हाथ देकर रोका और हादसे के बारे में बताया।
हादसे की जानकारी
मिलते ही SDOP सरदारपुर रामसिंह मेडा और टीआई प्रदीप खन्ना मौके पर पहुंचे और शवों
को बाहर निकाला गया। शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद
शवों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। ट्रॉले को क्रेन
की मदद से फोरलेन से हटाया गया। उधर एक्सीडेंट के बाद कार पिचककर चकनाचूर हो गई।
स्पीड ब्रेकर आने कारण हुआ हादसा
हादसा सरदारपुर थाना अंतर्गत भेरू चौकी के पास हुआ। ट्रॉला धार से सरदारपुर की ओर जा रहा था। सरदारपुर नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 7 कांग्रेस पार्षद प्रथम गोपाल गर्ग (27) अपने दोस्त संदीप शंकरलाल राठौड़ (28) और अतुल त्रिवेदी (27) के साथ कार में ट्रॉले के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने स्पीड ब्रेकर आने के कारण ट्राला चालक ने वाहन की गति को कम किया होगा, तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ट्रॉले में घुस गई।
पुलिस ने शवों
को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। वहीं पंचनामा बनाने के साथ ही मर्ग
कायम किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही सरदारपुर नगर में मातम पसर गया। पूरे
नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
दो साल पहले हुई थी पार्षद की शादी
हादसे में जान गवाने वाले पार्षद प्रथम गर्ग की किराना दुकान है, दो साल पहले शादी हुई थी, उनके बच्चे नहीं है। बता दें कि प्रथम ने भाजपा प्रत्याशी को 30 वोटो से हराकर चुनाव जीता था। वहीं अक्षय के पिता स्कूल टीचर है, अक्षय की अभी शादी नहीं हुई थी। अक्षय पार्षद के मकान में ही किराए से रहता था, दोनों अच्छे दोस्त थे।
Post a Comment