ग्वालियर। ग्वालियर के डबरा में पति ने पत्नी के प्रेमी के गले पर ब्लेड मार दिया। घटना आंतरी थाना क्षेत्र के कल्याणी में शनिवार तड़के 4 बजे की है। आरोपी की पत्नी डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही है। आज आरोपी पत्नी के प्रेमी की हत्या के इरादे से उसके घर पहुंचा और हमला कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है।
Post a Comment