शिवपुरी। शादी को लेकर बहुत सारे अरमान होते हैं। इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी करते हैं। खासकर शादी की पहली रात को लेकर अनेक तरह की प्लानिंग की जाती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके अरमानों पर शादी होते ही पानी फिर जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सामने आया है।

बता दें कि शादी की पहली रात को पति खुशी-खुशी अपनी नई नवेली दुल्हन के पास गया। इससे पहले की उनके अरमानों को पंख लग पाते उन्होंने दुल्हन की पेट पर 7-8 टांकों के निशान देखे। अभी सेहरे का रंग फीका नहीं पड़ा था, लेकिन दूल्हे राजा के चेहरे का रंग जरूर उड़ गया था। पूछने पर पत्नी ने ठीक से जवाब नहीं दिया तो शक और गहरा गया। जब इसकी छानबीन की गई तो शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह सदमे में आ गया।

ऐसे खुला राज

पत्नी के पेट में टांकों का रहस्य जब पति के सामने खुला तो वह हैरान रह गया। पीड़ित पति ने बताया, शादी से तकरीबन तीन महीने पहले उनकी पत्नी ने गर्भपात कराया था। शख्स ने बताया, इस बात को लड़की पक्ष वालों ने छुपाया था। उन्होंने बताया, यदि शादी से पहले दुल्हन के गर्भवती होने का पता चलता तो वह कभी भी यह विवाह नहीं करता। सुहाग की सेज पर पत्नी का भेद खुलने के बाद पति ने नव-विवाहिता को मायके रवाना कर दिया और वह फिर कभी ससुराल नहीं गया। इस घटना से न केवल शख्स, बल्कि समाज के लोग भी सन्न रह गए। इस तरह की धोखेबाजी की कल्पना किसी ने नहीं की थी। हर तरफ इस घटना की चर्चा होने लगी।

गैर मर्द से संबंध होने का शक

पीड़ित पति ने सूचना का अधिकार कानून का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल से पत्नी के बारे में सारी सूचनाएं जुटाईं। पता चला कि महिला ने शादी से तीन महीने पहले निजी अस्पताल में गर्भपात कराया था। इससे एक बात और साफ हो गई थी कि नई नवेली दुल्हन का गैर मर्द के साथ संबंध था। वह अपने प्रेमी से गर्भवती हुई थी। इस बीच शादी तय हो गई तो उन्हें गर्भपात कराना पड़ा। बहरहाल, पत्नी की धोखेबाजी की बात सामने आने के बाद पति भी सदमे में आ गया। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे।

पत्नी ने उल्टे ठोका मुकदमा

भेद खुलने के बाद जब पत्नी को वापस मायके भेज दिया गया तो उन्होंने उल्टे पति पर भरण-पोषण देने का मुकदमा दायर कर दिया। इससे शख्स की परेशानी और बढ़ गई। फिलहाल, यह मामला कानूनी दाव-पेंच में फंसा हुआ है। पीड़ित पति का आरोप है, उनके साथ मारपीट भी करवाई गई है, जिससे वह और भी डरे सहमे रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post